यात्रा के संगीत के साथ वापसी हुई है ... खय्याम साब की ... कोशिश करी है उन्होने अपने इस संकलन में कि हर अंदाज़ में अपना जौहर वो दिखा सकें ... हर गीत में एक नयी अदायगी दी है..... आशा भोसले के गाये ठुमरी गीत " जामे मोहब्बत" उम्राओ जान के सदाबहार गीतों की यादें ताजी कर देता है ...." आप तो मेरे ही ..." पुराने अंदाज़ का है ..... वहीँ गुलाम अली लौटे हैं खूबसूरत ग़ज़ल " साज़ ए दिल नगमा ओ जान ...." के साथ और लौटा है वही पुराना जादू ..... शुद्ध हिंदी शब्दों की मिठास से भरा गीत है " मधुर मधुर दूर कोई..." आशा की आवाज़ में .... कुल मिला कर कहें तो ख्याम साब यह साबित करने में कमियाब रहें हैं... कि उनमे अब भी दम ख़म है ।
देखा सुना रेटिंग *** अच्छा
बीता वर्ष संगीत के लिहाज से बहुत ही उत्तम रहा है , यहाँ मैं दे रहा कुछ बहुत ही कमियाब गीतों की सूची अब आप बताइए की इन मे से कौन सा गीत है जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है ..... या कोई और गीत है तो वह भी -
खलबली - रंग दे बसंती
झलक - अक्सर
चांद सिफारिश - फना
बीडी जलैली - ओम्कारा
मितवा - कभी अलविदा ना कहना
अजनबी शहर है - जानेमन
आप मुझे ईमेल भी कर सकते हैं sajeevsarathie@gmail.com
रविवार, 20 मई, 2007
संगीत चर्चा - कैसा है "यात्रा" का संगीत और कौन सा है साल २००७ का सबसे कामयाब गीत
लेबल:
सुना
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

5 टिप्पणियाँ:
मुझे पाकिस्तानी "दूरी" बहुत पसन्द है। सुना है उसीका एक गाना - आखिरी अलविदा - शूटाउट ऍट लोखण्डवाला में भी आएगा।
चांद सिफारिश ... जो फना फिल्म का है।
ये गीत तो ठीक हैं लेकिन ओंकारा का ‘नैना डस लेंगे’, ‘लक्कड़’ और ‘नमक’ सुनिए । या फिर कुछ सूफी तबियत वाले गीत, जैसे फिल्म डोर का ‘ये हौसला’ या फिर ईमान का असर । फिल्म क्रिश का गीत ‘ मैं हूं वो आसमां’ । फिल्म गैंगस्टर का ‘भीगी भीगी’ और या अली । , इसी तरह फिल्म रंग दे बसंती फिल्म के दो और गीत एक मधुश्री का गाया ‘तुम बिन बताए मुझे ले चले कहां’ और दूसरा ‘खून चला’ । उफ लिस्ट तो काफी लंबी हो रही है ।
मैंने इस साल के शुरु में गत साल के पहले २० पसंदीदा गीतों की क्रमवार विवेचना की थी । पूरी लिस्ट यहाँ देखें ।
http://ek-shaam-mere-naam.blogspot.com/2007/03/2006-recap.html
पहले नंबर पर मैंने अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजै को रखा था ।
आलोक जी ममता जी thanks आपकी पसंद शानदार है .... यूनुस जी और मनीष जी लिस्ट तो काफी लंबी है अच्छे गाने की ... पर मेरा इरादा सबसे मशहूर गीत का चुनाव करना था ... हाँ " या अली" मुझसे छूट गया
thanks
एक टिप्पणी भेजें