सोमवार, 24 सितंबर, 2007

नन्ही सी परी मेरी लाडली

आज मेरी बिटिया तीन साल की हो रही है,वैसे एक बेटा भी है मेरा ५ साल का, मगर २००४ मे आज ही के दिन जब मेरी गुडिया का जन्म हुआ था, तभी मेरा परिवार सम्पूर्ण हुआ था, सही मयनो मे। सच, एक बेटी का पिता होना बहुत गर्व की बात है, बेटिया हमेशा अपने पिता की लाड्ली होती है, वह अपकी हर छोटी छोटी चीज़ो के प्रति भी फ़िक्र्मन्द होती है.


बेटियाँ घर की रौनक है, उनकी उपस्थिती ही घर को घर बनाती है, एक बेटी के पिता बन जाने के बाद आपकी कई बुरी आदते भी छूट जाती है।अगर आप ने हाल ही मे प्रदर्शित "है बेबी" देखी है तो आप समझ जायेंगे की मै किन बुरी आदतो की बात कर रहा हूँ , खैर मज़ाक अपनी जगह है पर यह सच ही है कि अपनी बिटिया के आने के बाद कम से कम मै तो पहले से अधिक जिम्मेदार और व्यस्थित हो गया हूँ ।
मेरे बच्चे ही मेरी दुनिया है, और मेरी बिटिया, मेरा अभिमान,और यह बात मै उन सभी साथियो से कह रहा हूँ ,जो बेटियों को पाकर खुशिया नही मनाते, मिठायियाँ नही बांटते, खुद को हीन या ठगा सा मह्सूस करते है और अपने जीवन साथी को प्रताडित करते है..... और उनके लिये भी जो गर्भ से पहले लिंग की जांच कर लड्की होने पर गर्भपात करवा देते है, शर्म है, लानत है उन पर जो घर आती लक्ष्मी को दूर से ही विदा कर देते है।



दोस्तो -


बेटी बिन सूना घर आँगन ,


बेटी बिन फ़ीके तीज-त्योहार,


बेटी होती है रौनक घर की,


बेटी को अपनाने से न करना इन्कार ॥






चलता हूँ , जनमदिन की तैयारियां भी तो करनी है भई....

8 टिप्पणियाँ:

अनिल रघुराज ने कहा…

नन्ही सी परी को हैपी बर्थ डे। और आपको इस अच्छी सोच का शुक्रिया।

mamta ने कहा…

आपकी लाडली नन्ही परी को जन्मदिन की ख़ूब सारी बधाई और शुभकामनायें।

आपने सही कहा की बेटियाँ घर की रौनक होती है। काश ये बात लोगों को समझ आ जाये।

और हाँ पार्टी की फोटो जरुर दिखाइगा ।

Pratyaksha ने कहा…

आपकी बिटिया को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनायें !

Sagar Chand Nahar ने कहा…

बिटिया के जन्मदिन की ढेरों बधाईयाँ

॥दस्तक॥,गीतों की महफिल

संजय बेंगाणी ने कहा…

बहुत बहुत बधाई, व शुभकामनाएं बिटिया रानी को.

सही में बेटी पिता की जान होती है.

रंजू ने कहा…

बहुत शुभ दिन है यह
जब एक नन्ही परी
आपके घर आई
बेटी तो होती है
पूरे घर की रौनक
देते हैं आपको दिल से बधाई !!:)

ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ
सस्नेह

रंजना

Sanjeet Tripathi ने कहा…

हैप्पी वाला बर्थ डे है नन्ही परी को!!

आपकी इस सोच को साधुवाद!!
काश आपकी यह सोच एक बीमारी की तरह हम सब में फ़ैल जाए!

Udan Tashtari ने कहा…

बिटिया को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनायें !